search

CISF जवानों ने 25 दिनों में पूरी की 6,553 किमी लंबी यात्रा, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर साइक्लोथान का आयोजन

LHC0088 3 hour(s) ago views 457
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दो साइक्लिंग टीमों में शामिल 65 महिला कर्मियों सहित 130 कर्मियों ने सीआइएसएफ वंदे मातरम् कोस्टल साइक्लोथान-2026 में 25 दिनों में देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों से गुजरते हुए 6,553 किमी की यात्रा पूरी कर लोगों को जागरुक किया।

रविवार, 22 फरवरी को इस साइक्लोथान का समापन हो गया। इस साहसिक यात्रा का उद्देश्य तटीय सुरक्षा, जन-जागरूकता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था।
मंत्रियों से लेकर CISF अधिकारी शामिल

समापन समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और सआइएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।

इस साइक्लोथान को 28 जनवरी को नई दिल्ली से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
साइक्लोथान की इस साल की थीम

इस वर्ष की थीम सुरक्षित तट, समृद्ध भारत थी। इसमें युवाओं, महिलाओं, मछुआरों, सहयोगी सुरक्षा एजेंसियों, उद्योग हितधारकों और नागरिकों की सहभागिता रही।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को मनाते हुए, यह साइक्लोथान भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े एकता, साहस और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को समर्पित था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, 12800 करोड़ राजस्व लक्ष्य, शराब कीमतें नहीं बढ़ेंगी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164562