search

नहीं होगा प्रॉपर्टी विवाद, नारनौल में नक्शा प्रोजेक्ट का विस्तार; 10 नई कॉलोनियों में शुरू हुआ डिजिटल सर्वे

LHC0088 3 hour(s) ago views 478
  

नक्शा प्रोजेक्ट के तहत सर्वे में लगी टीम। फोटो: डीआईपीआरओ



जागरण संवाददाता,नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन के अनुरूप शहरों का डिजिटल रिकाॅर्ड दुरुस्त करने और व्यवस्थित विकास करने की दिशा में नारनौल शहर के नक्शा प्रोजेक्ट के काम में अब 10 और काॅलोनियों को जोड़ा गया है।

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन की 10 अलग-अलग टीमें लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में सर्वे और मैपिंग के कार्य में जुटी हुई हैं।

हरियाणा सरकार के इस विशेष प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य शहर के हर क्षेत्र का सटीक रिकाॅर्ड तैयार करना है, ताकि भविष्य में लोगों को अपनी प्राॅपर्टी और जमीन-जायदाद से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि इस डिजिटल मानचित्रण के तैयार होने के बाद न केवल आम जनता को कानूनी उलझनों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी और अधिक पारदर्शिता आएगी और सरकार को विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी।

प्रोजेक्ट की प्रगति का विवरण देते हुए जिला नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की कई काॅलोनियों में काम पहले से ही चल रहा है। इसी कड़ी में अब 10 नई काॅलोनियों और क्षेत्रों में भी सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत कैलाश नगर नाॅर्थ, एंप्लायज काॅलोनी, आदर्श नगर, अग्रसेन काॅलोनी, दया नगर, मोती नगर, केशव नगर, शास्त्री नगर, शिव काॅलोनी और एचएसवीपी सेक्टर-1 में कार्य का आवंटन किया जा चुका है।

अब प्रशासन ने इस दायरे को बढ़ाते हुए कैलाश नगर साउथ, जुडिशियल काम्प्लेक्स एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाॅक, आदर्श नगर एक्सटेंशन, अग्रसेन काॅलोनी एक्सटेंशन, दया नगर एक्सटेंशन, सेक्टर-1 पार्ट एक व दो, केशव नगर एक्सटेंशन, शास्त्री नगर-2004, शिव काॅलोनी पार्ट-1 और विलेज नसीबपुर (हुडा सेक्टर के समीप बाहरी क्षेत्र) में भी नए सिरे से आवंटन कर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि शहर के हर घर और हर गली का डिजिटल रिकार्ड दुरुस्त हो, जिससे अवैध कब्जों पर रोक लगे और शहर के सुनियोजित विकास को एक नई गति मिल सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, फिजिकल से राहत और आयु सीमा में छूट; पहले बैच को विशेष रियायत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164550