search

UP में दो बेटियों ने चाकू घोंपकर कर दी पिता की हत्या, इस बात पर हुईं आगबबूला

deltin33 6 hour(s) ago views 992
  

पुलिस हिरातस में आरोपित कोमल  



संवाद सूत्र, भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो बहनों ने मिलकर चाकू से गर्दन और पेट में वार करके अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या की वजह बेटियों को टोकना और बेटे-बेटी में फर्क करना सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर वारदात का राजफाश किया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में 58 वर्षीय रामप्रसाद का शव सोमवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है। पत्नी चंद्रकली ने बताया कि सोते समय उनके पति की किसी अज्ञात द्वारा हत्या की गई है।

मौके पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजजपेई व थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने घटना की जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए। पूछताछ के दौरान सच्चाई सामने आ गई।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रामप्रसाद की बड़ी बेटी 30 वर्षीय कोमल और एक नाबालिग बेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। रामप्रसाद दोनों बेटियों को टोका टाकी करता था, बेटे और बेटी में फर्क करता था। किसी को लेकर रविवार देर रात भी पिता और बेटियों में कुछ विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की छत पर चढ़े युवक की मौत, ओवरहेड लाइन में फाल्ट के चलते वंदे भारत सहित छह ट्रेन प्रभावित

उसके बाद दोनों बेटियों ने योजनाबद्ध तरीके से पिता की हत्या कर दी। खून से सने कपड़ों को भूसे में छिपाकर रख दिया था। राम प्रसाद के बेटे अमित कुमार की तरफ से अपनी दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

रामप्रसाद के परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा बेटा अमित व सुमित व चार बेटियां हैं। लता व शिल्पी की शादी हो गई है। मृतक राम प्रसाद के नाम करीब 50 बीघा जमीन है। जिसमे वह खेती-बाड़ी का काम करते थे।

यह भी पढ़ें- घर के आंगन में रखा था पिता का पार्थिव शरीर, इकलौते बेटे ने पहले बोर्ड परीक्षा दी, फिर मुखाग्नि
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475714