दिलीप कुमार लीजेंडरी एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे। उनके साथ मूवी करना किसी भी एक्टर के लिए सपने के सच होना जैसा था। आज हम आपको उस बदनसीब कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने दिलीप साहब के साथ फिल्म की शूटिंग तो की, लेकिन ऐन मौके पर उसका रोल ही काट दिया गया था।
वह एक्टर इस रिजेक्शन को बर्दाश्त नहीं कर सका और लंबे समय के लिए सदमे में चला गया था। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड का वह एक्टर कौन सा है।
इस एक्टर का काटा गया था। रोल
जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह मौजूदा समय में इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुका है और खलनायक के किरदार के लिए लोकप्रिय माना जाता है। आंखें और ओह माइ गॉड फिल्मों के अभिनेता गोविंद नामदेव ने हिंदी सिनेमा में अभिनय की पारी फिल्म शोला और शबनम (1992) से शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- एक सॉरी की वजह से तोड़ा Dilip Kumar से रिश्ता...7 अफेयर्स के बाद भी तन्हाई में बीता जीवन, कहानी मधुबाला की
हालांकि, अगर उनका रोल न कटता तो उनका पदार्पण दिलीप कुमार और राज कुमार अभिनीत फिल्म सौदागर (Saudgar) से ही हो जाता। गोविंद के अनुसार, फिल्म सौदागर में उन्हें एक आतंकवादी शिक्षक की भूमिका मिली थी। दिलीप कुमार को एक्टिंग गुरु मानने वाले गोविंद को यह रोल उनके दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर के कारण मिला था।
गोविंद बताते हैं- उन दिनों मैं काफी थिएटर कर चुका था और लोग मुझे काफी गंभीरता से लेते थे। दो दिन फिल्म की शूटिंग करने के बाद मैंने अपने जानने वाले सभी लोगों को बोल दिया कि मेरी फिल्म आ रही है़ जिसमें मैं दिलीप कुमार और राजकुमार के साथ काम कर रहा हूं।
निर्देशक सुभाष घई के भाई अशोक घई फिल्म का प्रोडक्शन देख रहे थे। मैंने पूछा कि मुझे डबिंग के लिए नहीं बुलाया, तो उन्होंने कहा कि डबिंग तो खत्म हो गई। गोविंद ने बताया कि फिल्म की अवधि कम करने के लिए उनका पूरा रोल ही काट दिया गया था, जिसके बाद वो यह सोचकर गहरे सदमे में चले गए थे।
गोविंद नामदेव की फिल्में
बतौर एक्टर गोविंद नामदेव हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम माने जाते हैं। उनकी लोकप्रिय फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
शोला और शबनम
प्रेम
विरासत
सत्या
सरफरोश
गर्व
सरकार राज
ओह माय गॉड
सैम बहादुर
रेड 2
बता दें कि आने वाले समय में गोविंद नामदेव अभिनेता अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस मेधा शंकर की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- \“बुड्ढे सठिया जाते हैं...\“ Shivangi Verma ने 70 साल के Govind Namdev पर निकाला गुस्सा, डेटिंग पर दिया था बयान |