search

iPhone 18 Pro के सेल्फी कैमरा में होगा बड़ा बदलाव, नई रिपोर्ट से फैंस में खुशी की लहर!

cy520520 3 hour(s) ago views 532
  

iPhone 18 Pro के सेल्फी कैमरा में होगा बड़ा बदलाव, नई रिपोर्ट से फैंस में खुशी की लहर!   






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है जिसे लेकर पिछले कुछ वक्त से एक के बाद एक नए-नए लीक्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब चीनी लीकर WhyLab की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में अपग्रेडेड फ्रंट-फेसिंग कैमरे देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 17 लाइनअप से बेहतर होगा कैमरा

रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों Pro मॉडल में इस बार 24MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह रिज़ॉल्यूशन में एक और बड़ा अपग्रेड होने वाला है। जहां अभी मौजूदा iPhone 17 लाइनअप में 18MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो iPhone 11 से iPhone 16 लाइनअप तक 12MP वाले सेंसर से अपग्रेड था। इसी तरह अब कंपनी इसे भी और बेहतर करने की सोच रही हैं।

  
सेल्फी और वीडियो कॉल में डिटेल बेहतर

रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि 24MP फ्रंट कैमरा होने से सेल्फी और वीडियो कॉल में डिटेल बेहतर हो सकती है और पोर्ट्रेट शॉट्स और कम लाइट में परफॉर्मेंस और भी जबरदस्त हो सकती है। हालांकि, WhyLab ने इस जानकारी को रियल स्पेसिफिकेशन्स के बजाय एक संभावना बताया है, इसलिए अभी से इसे फाइनल मान लेना काफी जल्दबाजी होगी।
पिछली रिपोर्ट्स में भी मिले थे संकेत

इससे पहले JP Morgan और सप्लाई चेन सोर्स की पिछली रिपोर्ट्स में भी ऐसा बताया गया था कि इस बार iPhone 18 Pro मॉडल्स के लिए कंपनी 24MP फ्रंट कैमरा देने की तैयारी कर रही है। अगर यह सही साबित हो जाता है, तो यह Apple के धीरे-धीरे हार्डवेयर अपग्रेड करने के आम पैटर्न में फिट होगा। हालांकि डिजाइन की बात करें तो इस बार कोई बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि इस बार फोन के सामने की तरफ मौजूद डायनामिक आइलैंड छोटा हो सकता है। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि Apple कटआउट की चौड़ाई लगभग 35% कम हो सकती है। इसके लिए कंपनी शायद कुछ Face ID कंपोनेंट, जैसे IR फ्लड इल्यूमिनेटर को डिस्प्ले के नीचे लेकर जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi का 54,998 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 29,999 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और दो 32MP सेल्फी कैमरा भी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162104