search

हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन पर पड़ सकती है मौसम की मार, जल्द फ्लावरिंग बढ़ाएगी मुश्किल; क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

LHC0088 5 hour(s) ago views 742
  

मौसम की बेरुखी जारी रही तो समय से पहले सेब के पेड़ों पर फूल आने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में काफी समय से वर्षा न होने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार खिल रही धूप और सामान्य से अधिक चल रहे औसतन तापमान के कारण सेब की फ्लावरिंग तय समय से करीब 10 से 15 दिन पहले हो सकती है। मौसम में यह बदलाव सेब की फसल पर असर डाल सकता है।

बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज का कहना है कि अगर फरवरी के अंत तक पर्याप्त वर्षा या हिमपात नहीं हुआ तो सेब के पेड़ों पर समय से पहले कलियां निकल सकती हैं। समय से पहले फ्लावरिंग हुई तो परागण प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे सेब की सेटिंग पर भी असर पड़ता है। ऐसे में उत्पादन कम होने की आशंका बनी रहती है।
जमीन में नमी न होने से नहीं टिकते फूल

उन्होंने बताया कि फूल खिलने के समय जमीन में नमी नहीं होने से फूल ज्यादा देर तक नहीं टिकता। लगातार खिल रही धूप के कारण न सिर्फ सेब की फ्लावरिंग जल्द होने की संभावना है, बल्कि गुठलीदार फलों में भी पंखुड़ियां खिलने लग चुकी हैं। हालांकि अभी वर्षा नहीं होने से गुठलीदार फलों पर कम असर पड़ने की संभावना है।  

बागवान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि समय पर वर्षा ही बेहतर फ्लावरिंग और अच्छी सेटिंग की कुंजी मानी जाती है।
नमी बचाएं, खाद डालने से बचें

बागवानी विशेषज्ञ ने सलाह दी है कि फिलहाल खाद डालने से बचें। सूखी मिट्टी में खाद डालने से पौधों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलता और जड़ों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसके बजाय बागवानों को नमी बचाने के लिए मल्चिंग करने की सलाह दी गई है।

पेड़ों के तनों के आसपास सूखी घास, पत्तियां या अन्य जैविक पदार्थ बिछाने से मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम में बदलाव होता है और वर्षा होती है तो स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज, कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर, औपचारिक घोषणा कब?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164577