search

अयोध्या में बदली जाएगी सरयू की धारा, कार्यदायी संस्था ने बस्ती डीएम से मांगी अनुमति

LHC0088 2026-2-23 13:27:23 views 794
  

रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी  



आनंदमोहन, अयोध्या। रामनगरी में रिंग रोड निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने सरयू नदी में पाइलिंग कर पिलर बनाने के लिए धारा में बदलाव की अनुमति बस्ती के जिलाधिकारी से मांगी है। सरायरासी माझा के सामने सरयू नदी बस्ती जिले में बहती है।

कार्यदायी संस्था जून तक रिंग रोड प्रबंधन के प्रयास में लगी है। लगभग एक किमी नदी के क्षेत्र में बस्ती जिले के सामने सभी पिलर खड़े कर ऊपर का काम बरसात शुरू होने से पहले समाप्त कर दिया जाए जिससे किसी प्रकार के अवरोध से बचा जा सके। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नीचे का कार्य संभव नहीं होगा।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र के अनुसार 67 किमी लंबे रिंग रोड को डिजाइन किया गया है। रिंग रोड उसकी सरहद पर होकर जाएगा जो अयोध्या, गोंडा व बस्ती जिले को जोड़ेगा। करीब ढाई हजार करोड़ रुपये इस पर व्यय होने का अनुमान है।

मसौधा ब्लाक के ताजपुर कोंडरा गांव के सामने से रिंग रोड पर तारकोल का लेपन शुरू है। करीब एक किमी लंबाई में लेपन हो चुका है। परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक विकास त्रिपाठी ने बताया कि कई टुकड़ों को मिला कर लगभग तीन किमी लेपन की जाएगी। डिवाइडर के लिए बीच में स्थान छोड़ा गया है। अगले महीने 31 मार्च तक 12 किमी रिंग रोड का लेपन करने का लक्ष्य है। निर्माण एजेंसी ओएसएस कंपनी है।

सरयू नदी पर दो पुल एक सोहावल तहसील में मंगलसी गांव के पास तो दूसरा सरायरासी माझा में 42 सौ मीटर लंबा है। सरयू नदी के ऊपर पुल निर्माण में ही ज्यादा समय लगने का आकलन है। इसीलिए बरसात से पहले नदी के ऊपर बनने वाले पुल को जून तक पूरा कर लेने की हर संभव तैयारी है।

हाईवे की क्रासिंग प्वाइंट पर बड़े अंडर पास व गांवों के क्रासिंग प्वाइंट पर छोटे अंडरपासों का निर्माण कर पिलर खड़े किये जा चुके है। कहीं-कहीं उसके ऊपर का काम भी हो चुका है। अंडरपासों के करीब अभी सड़क के लिए मिट्टी की पटाई होनी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126