search

सीएम मान ने की मेरी रसोई योजना की घोषणा; 40 लाख नीले कार्ड धारकों को गेहूं सहित फूड किट देगी पंजाब सरकार

Chikheang 3 hour(s) ago views 946
  

जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान।  



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब नीले कार्ड धारक परिवारों के लिए विशेष फूड किट तैयार करेगी। इस योजना से लगभग 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं में सुधार कर रही है। कई बार ऐसी आवश्यकताएं सामने आती हैं, जो मैनिफेस्टो के समय स्पष्ट नहीं होतीं। इन्हीं जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अब तक लाभार्थियों को गेहूं उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत गेहूं के साथ अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी दी जाएगी। सरकार की ओर से तैयार की जाने वाली फूड किट में 2 किलो मां छोले की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडाइज्ड नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब के फाजिल्का में ठप रहेगा अदालती कामकाज, 23 से 27 फरवरी तक वकीलों ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान?
तीन महीनों का सामान देगी सरकार

यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी जिनके पास नीला राशन कार्ड है। सरकार का कहना है कि इस कदम से जरूरतमंद परिवारों को रसोई का जरूरी सामान एक साथ उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें अतिरिक्त राहत मिलेगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार तीन महीने का सामान पहले ही दे देगी। ताकि  लोगों को परेशानी ना हो।  

इसमें खासतौर पर गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। मार्कफेड डिस्ट्रिब्यूशन के लिए किट तैयार करेगी और पूरी तरह से इसकी क्वालिटी जांच भी होगी।

यह भी पढ़ें- डिफेंस वकील नियुक्ति और ग्रामीण अदालतों का विरोध; मुक्तसर के वकीलों की पांच दिवसीय हड़ताल शुरू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166635