search

इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत, पांच घायल

Chikheang 2026-2-23 11:27:07 views 832
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, इटावा। इटावा-आगरा हाईवे पर ग्राम जौनई के सामने सोमवार को सुबह करीब चार बजे चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण अर्टिगा कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। कार में एक ही परिवार के सदस्य थे और हमीरपुर जनपद के सलामपुर गांव से शादी की रस्म करके वापस दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने जौनई गांव के पास यह हादसा हुआ। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, ड्राइवर भाग गया। हादसे में चेतराम व उनके भांजे सुखवासी की मौत हो गई जबकि राजेश, राजेंद्र, गिरजा देवी, रेशमा देवी व अंजलि घायल हो गए। परिवार में राजेंद्र की शादी 21 फरवरी को हुई थी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244