search

JMI Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस बार 30 नए कोर्स हुए एड

Chikheang 3 hour(s) ago views 728
  

Jamia Millia Islamia Admission 2026  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की ओर से सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूजी/ पीजी/ DIP/ ADP/ PGD/ CER प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी छात्र जामिया में एडमिशन लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 मार्च 2026 निर्धारित है।
जामिया में दो तरह से होगा प्रवेश

सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि जामिया मिल्लिया में दो तरह से एडमिशन प्रदान किया जायेगा। कुछ प्रोग्राम्स में JEE Mains, NATA*, CUET, NEET, NCET के माध्यम से एडमिशन मिलेगा वहीं कुछ प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित करवाए जा रहे एंट्रेस एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा।
एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण डेट्स
प्रॉस्पैक्टस जारी होने की डेट20 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि20 फरवरी 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट25 मार्च 2026
फॉर्म में संशोधन की तिथि1 से 6 अप्रैल 2026
JEEMains, NATA*, CUET, NEET, NCET के लिए फॉर्म उपलब्ध होने की डेट20 फरवरी से एजेंसियों द्वारा परिणाम जारी होने के 10 दिन बाद तक
करेक्शन की डेटआवेदन की लास्ट डेट के 6 दिन बाद तक
एंट्रेस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि17 अप्रैल 2026
एंट्रेस एग्जाम की तिथि26 अप्रैल 2026


  

  • JMI Admission 2026 Online Form Link
  • प्रॉस्पैक्टस डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

30 नए कोर्स हुए एड

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की ओर से सत्र 2026-27 के लिए 30 नए कोर्स एड किये गए हैं। छात्र योग्यता के अनुसार इसमें भी प्रवेश ले सकते हैं। नए कोर्स BA (ऑनर्स) जापानी स्टडीज (सेल्फ-फाइनेंस्ड), BA (ऑनर्स) जर्मन स्टडीज (सेल्फ-फाइनेंस्ड), BA (ऑनर्स) उज़्बेक लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर, BA (ऑनर्स) ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (सेल्फ-फाइनेंस्ड), एडवांस्ड डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (सेल्फ-फाइनेंस्ड और RCI अप्रूव्ड प्रोग्राम), MSc (बायोलॉजिकल साइंसेज), MSc (बायोटेक्नोलॉजी), MSc (बॉटनी), MA (सोशल वर्क), MA (HRM), MA (सोशियोलॉजी) NEP के अनुसार, ITEP BSc BEd (सेकेंडरी), ITEP BA BEd (सेकेंडरी), MSc-रिन्यूएबल एनर्जी (सेल्फ-फाइनेंस्ड), BTech (रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) (सेल्फ-फाइनेंस्ड), BTech सिविल इंजीनियरिंग-कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी (स्व-वित्तपोषित) हैं।

वहीं, बीई सिविल इंजीनियरिंग (स्व-वित्तपोषित), बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (स्व-वित्तपोषित), बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग (स्व-वित्तपोषित), लेदर गुड्स एंड फुटवियर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (स्व-वित्तपोषित), एलएलएम (क्रिमिनल लॉ), एलएलएम (कॉर्पोरेट लॉ), एलएलएम (पर्सनल लॉ), आर्किटेक्चर में कम्प्यूटेशनल डिज़ाइन और एआई में पीजी डिप्लोमा (स्व-वित्तपोषित), सुलेख चित्रकला में सर्टिफिकेट (स्व-वित्तपोषित), चित्रकला में सर्टिफिकेट (स्व-वित्तपोषित), होटल प्रबंधन में मास्टर्स (स्व-वित्तपोषित), बी. वोक- मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स (स्व-वित्तपोषित), एमएससी (बायोफिजिक्स) और एमटेक (भौतिकी विज्ञान और प्रौद्योगिकी) जैसे कोर्सेस को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Home Guard Vacancy 2026: बिहार में होमगार्ड के 13500 पदों पर भर्ती की मंजूरी, दैनिक भत्ते में भी बढ़ोत्तरी का एलान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166545