IND vs SA: टीम इंडिया की हार का विलेन कौन?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप 2026 में अपने सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ही सिमट गई।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पांच खिलाड़ी मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। शिवम दुबे ने 37 गेंद में 42 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 4, जबकि स्पिनर केशव महाराज ने तीन विकेट लिए। ऐसे में जानते हैं साउथ अफ्रीका से मिली हार में टीम इंडिया के 5 विलेन कौन रहे?
IND vs SA: टीम इंडिया की हार का विलेन कौन?
1. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अभिषेक शर्मा एक बार फिर बेअसर रहे। पिछले तीन पारियों में शून्य पर पवेलियन लौटने वाले अभिषेक का इस मैच में खाता तो खुला, लेकिन वो 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। यान्सेन ने पांचवें ओवर में कॉर्बिन बॉश के हाथों उन्हें कैच आउट कराया।
2. ईशान किशन (Ishan Kishan)
विकेटकीपर बैटर ईशान किशन से हर किसी को उम्मीदें थी कि वो सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में तूफानी शुरुआत करते नजर आएंगे, लेकिन वो मैच में खाता तक नहीं खोल पाए। 4 गेंद खेलकर ईशान डक का शिकार हुए, जिससे भारतीय टीम को शुरुआत में ही बहुत बड़ा झटका लगा। ईशान को पहले ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने रयान रिकेल्टन को कैच कराया।
3. वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)
भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सिंदर ने भी सुपर-8 मैच में निराश किया। पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए सुंदर ने 11 गेंद में 11 रन ही बनाए। उनके बल्ले से एक छक्का निकाला। सुंदर को अक्षर पटेल पर तरजीह दी गई, लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की लेकिन 17 रन खर्च करने के बाद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
4. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में हार्दिक पांड्या भी फुस्स रहे। वो गेंद और बैट दोनों से जूझते हुए नजर आए। 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 45 रन लुटाए और उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी। वहीं, हार्दिक ने 17 गेंद में 1 छक्के की बदौलत 18 रन बटोरे।
5. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy)
सुपर-8 में वरुण चक्रवर्ती बेहद ही फीके साबित हुए। वह सबसे महंगे गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर डाले और कुल 47 रन लुटाए। उन्हें डेविड मिलकर के रूप में एकमात्र विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: 18 मैचों का अटूट सिलसिला खत्म, भारतीय टीम को अहमदाबाद के मैदान पर मिला एक और बड़ा जख्म
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब तो आंखें खोलो… सेमीफाइनल के लिए भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच |
|