search

5260mAh बैटरी और 6GB रैम वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

Chikheang 6 hour(s) ago views 1008
  

5260mAh बैटरी और 6GB रैम वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने मिडिल ईस्ट में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X6d 5G के नाम से पेश किया है। इस फोन के साथ कंपनी ने अपना पोर्टफोलियो और मजबूत कर लिया है। ये डिवाइस न सिर्फ बड़े डिस्प्ले बल्कि डाइमेंशन 6-सीरीज चिपसेट, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स से लैस है लेकिन इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। चलिए इस फोन के सभी फीचर्स और कीमत जानते हैं....
Honor X6d 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor X6d 5G में 6.75-इंच का TFT LCD पैनल देखने को मिलता है। साथ ही इस डिवाइस में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 450 निट्स तक की टिपिकल ब्राइटनेस और डायनामिक डिमिंग जैसे आंखों को आराम देने वाले फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। पैनल एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास से प्रोटेक्टेड है और इसके कोने गोल हैं।

फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ARM G57 MC2 GPU मिल रहा है। इसमें 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट में Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 मिल रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने फ्यूचर सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Honor X6d 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो डिवाइस के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक QVGA सेकेंडरी सेंसर देखने को मिल रहा है, जो 1080p तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। जबकि फोन के सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 5260mAh बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Honor X6d 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Honor X6d 5G की मिडिल ईस्ट में कीमत लगभग $150 से शुरू होती है, यानी भारतीय रुपये में फोन का प्राइस लगभग 13,700 रुपये है। डिवाइस ओशन स्यान और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन तीन मेमोरी वेरिएंट 4GB+128GB, 4GB+256GB, और 6GB+256GB में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, मिल रहा सिर्फ ₹15,240 में
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166638