search

प्रयागराज में बस-ट्रक की टक्कर, बोर्ड परीक्षा देने जा रहे पांच छात्र गंभीर घायल

cy520520 4 hour(s) ago views 958
  

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण  



जागरण संवाददाता, थरवई, (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के बेरुई गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे स्कूली छात्रों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस की मदद से घायल छात्रों को बहरिया सीएससी अस्पताल ले जाया गया जानकारी के अनुसार शिव सेवा इंटर कॉलेज बसमहुआ के है और यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने के लिए बाबू जे आर डी पाल इंटर कॉलेज थरवई जा रहे थे। बस में सवार पांच छात्रों बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें तीन छात्रों के पैर टूट गया है। दो अन्य छात्रों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- मत्स्य पालक परेशान न हों, तालाब में विषाक्त पदार्थ से मछलियों के मरने पर आपको मिलेगा बीमा लाभ

बस चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीन घायलों को बहरिया सीएचसी भेजा गया, जबकि दो छात्रों का तकिया चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा फाफामऊ सहसो फोरलेन बेरूई गांव के समीप ट्रक डिवाइडर कट से मोड रहा था। बस ओवर स्पीड में थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और विद्यालय के शिक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162011