search

बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी: पटना सहित 15 जिलों के तापमान में गिरावट, अगले 2 दिनों के लिए IMD का अपडेट

Chikheang 3 hour(s) ago views 1117
  

बिहार का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

रविवार को भागलपुर (सबौर) में 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम ठंडा रहा। जबकि, पटना के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को छपरा को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते 15 वर्षों के दौरान पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। फरवरी के अंत तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस एवं 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   28.8
   17.6
   
   
   गयाजी
   29.6
   15.0
   
   
   भागलपुर
   29.1
   15.2
   
   
   मुजफ्फरपुर
   28.4
   17.3
   

सबसे ठंडी रात: गयाजी — 15.0°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में तापमान में हल्की बढ़ोतरी। रात का न्यूनतम 15–18°C के बीच। कोहरा कम हुआ, मौसम साफ और सुहावना।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166458