search

झारखंड में बदलेगा मौसम: आज और कल रांची समेत 14 जिलों में बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव

Chikheang 3 hour(s) ago views 713
  

आज और कल झारखंड के आधे हिस्से में वर्षा होने के आसार।



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लगातार बढ़ रहे तापमान के कम होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 23 और 24 फरवरी को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग व दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

साथ ही इन हिस्सों के करीब 14 जिलों में मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की पूरी संभावना है। वहीं, 25 और 26 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह में कुहासा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा।

23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इससे मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि सुबह में कुहासा और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 25, 26 और 27 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विज्ञानी ने मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञानी ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव फिलहाल बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
अगले चार दिन राजधानी रांची का तापमान

23 फरवरी : अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
24 फरवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
25 फरवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
26 फरवरी : अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166392