search

होली पर रेलवे का तोहफा: अमृतसर, कटड़ा और फिरोजपुर से चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें शेड्यूल

Chikheang 3 hour(s) ago views 937
  



जागरण संवाददाता, अमृतसर। होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने सात विशेष रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है। इसमें अमृतसर से चार, फिरोजपुर कैंट की एक और श्री वैष्णो देवी कटड़ा से दो विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

यही नहीं त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों के सुखद और आरामदायक यात्रा के लिए (04651/04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजीव कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे संयम और धैर्य बनाए रखें।

यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों का उचित इंतजाम है। अमृतसर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन में अमृतसर-कटिहार स्पेशल 25 फरवरी, एक मार्च व पांच मार्च (3 ट्रिप), अमृतसर-मानसी स्पेशल 24 फरवरी, 28 फरवरी व चार मार्च (तीन ट्रिप) और अमृतसर-कटिहार स्पेशल साप्ताहिक 27 फरवरी से 27 मार्च (5 ट्रिप) चलेगी।

वहीं,फिरोजपुर-दानापुर स्पेशल 26 फरवरी, 2 मार्च, 6 मार्च (तीन ट्रिप), अमृतसर-बढ़नी स्पेशल 5 मार्च, 12 मार्च, 19 मार्च, 26 मार्च (चार ट्रिप), कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 9 मार्च (रोजाना), कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 22 फरवरी, 26 फरवरी, 2 मार्च, 8 मार्च (चार ट्रिप) चलेगी।

होली स्पेशल रेलगाड़ियां व उनका प्रस्थान समय
गाड़ी नंबरगाड़ी का नामप्रस्थान समय
04610अमृतसर - मानसी20:10 बजे
04614अमृतसर - कटिहार14:15 बजे
05006अमृतसर - बढ़नी12:45 बजे
05735अमृतसर - कटिहार13:25 बजे
04616फिरोजपुर - दानापुर12:00 बजे
04082श्री वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली21:20 बजे
04604श्री वैष्णो देवी कटड़ा - वाराणसी18:15 बजे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166377