search

ओडिशा के गंजाम-कंधमाल सीमा के कराडा वन में मुठभेड़, 27.50 लाख के इनामी 2 माओवादी ढेर

Chikheang 2026-2-22 23:56:09 views 841
  

सुरक्षाबलों और माओवादी में मुठभेड़। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, अनुगुल। रविवार को ओडिशा के गंजाम-कंधमाल अंतर-जिला सीमा पर स्थित कराडा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो इनामी माओवादी मारे गए।

घटना कंधमाल जिले के रायकिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मारे गए माओवादियों की पहचान क्षेत्रीय समिति के सदस्य जागेश और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की सदस्य रश्मी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पर कुल 27.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त बताए जा रहे थे।
खुफिया सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में माओवादी गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों से संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। रविवार सुबह कराडा वन क्षेत्र में करीब नौ से दस माओवादियों का एक दल दिखाई दिया। आरोप है कि समूह के दो से तीन सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद दो माओवादी मारे गए, जबकि अन्य घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इलाके में अभी भी व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि फरार माओवादियों का पता लगाया जा सके।

कंधमाल एसपी हरीश बीसी ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि केकेबीएन डिवीजन के सक्रिय सदस्यों के मारे जाने से क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

गंजाम और कंधमाल की सीमा पर लंबे समय से माओवादी गतिविधियां चिंता का विषय रही हैं। सुरक्षा बलों की इस सफलता को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244