search

गोली लगने के बाद भी लड़ता रहा इंडियन आर्मी का साइलेंट वॉर‍ियर, टायसन ने ठोकी आतंकियों के ताबूत में कील

deltin33 Yesterday 23:01 views 821
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। वहीं इस ऑपरेशन में  एक खास हीरो सामने आया है। यह कोई सैनिक नहीं, बल्कि टायसन नाम का स्पेशल स्निफर डॉग है, जिसने गोली लगने के बाद भी अपना मिशन जारी रखा। गोली लगने से घायल टाइसन को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।



गोली लगने के बाद भी डटा रहा टायसन



अधिकारियों के मुताबिक, 2 पैरा स्पेशल फोर्स से जुड़े टायसन ने रविवार सुबह ऑपरेशन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी का सबसे पहले संकेत दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जब जवान घने जंगल वाले इलाके में आगे बढ़ रहे थे, तब टायसन ठिकाने का पता लगाने के लिए दस्ते से आगे निकल गया। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बावजूद टायसन ने हिम्मत नहीं हारी और ऑपरेशन में मदद करता रहा। उसकी बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/west-bengal-suvendu-adhikari-promise-3000-rupees-month-if-bjp-wins-article-2374237.html]बंगाल में ममता बनर्जी के दांव पर सुवेंदु अधिकारी का पलटवार, कहा - बीजेपी सत्ता में आई तो 3000 रुपये महीने देंगे
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/indian-air-force-lost-another-tejas-in-an-accident-suspected-technical-glitch-article-2374235.html]Tejas: भारत का एक और तेजस फाइटर जेट क्रैश, तकनीकी खराबी की आशंका! पायलट सुरक्षित
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:21 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/footballer-dipendu-biswas-left-bjp-and-join-tmc-ahead-of-bengal-elections-article-2374213.html]फिर बदली टीम! बंगाल चुनाव से पहले BJP छोड़ TMC में वापस लौटे फुटबॉलर दीपेंदु बिस्वास
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:24 PM

इलाज है जारी



अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद भी टायसन ने हिम्मत नहीं छोड़ी। घायल होने के बावजूद वह टीम के साथ बना रहा और आतंकवादियों तक पहुंचने में जवानों की मदद करता रहा। उसने ठिकाने की पहचान कराने और संपर्क स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में टायसन को इलाज के लिए उधमपुर के आर्मी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।



सेना के अधिकारियों ने बताया कि टायसन कई बड़े ऑपरेशनों का हिस्सा रह चुका है। उसे विस्फोटकों का पता लगाने, संदिग्ध जगहों की पहचान करने और सर्च मिशन के दौरान आतंकवादियों को ट्रैक करने की खास ट्रेनिंग दी गई है। उसकी भूमिका ने कई बार मुश्किल और दुर्गम इलाकों में सैनिकों को छिपे ठिकानों तक पहुंचने में मदद की है। टायसन की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है।



तीन आतंकी ढेर



किश्तवाड़ में हुआ एनकाउंटर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। चटरू बेल्ट के पासरकुट इलाके में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सैफुल्लाह पाकिस्तानी नागरिक था और कई वर्षों से डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय था। वह कई आतंकी हमलों में शामिल बताया जा रहा है। सेना ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के बाद मौके से असॉल्ट राइफल सहित हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन इलाके में चल रही आतंकी गतिविधियों के लिए बड़ा झटका है और इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475309