प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी कला गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार दोपहर हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गढ़ी कला निवासी शारदा प्रसाद के अनुसार उनके भाई द्वारिका प्रसाद का शनिवार दिन में पत्नी पूजा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोपहर करीब तीन बजे द्वारिका ने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
उस समय उसकी पत्नी पूजा देवी अपने चचिया ससुर रामप्रकाश के घर गई हुई थी, जिससे घर खाली था। द्वारिका दो भाइयों में बड़ा था और कर्वी व आसपास के गांवों में मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट नहीं है जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जेई दंपती फांसी मामला: अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा था गिरोह, वीडियो बेंच कर कमाते थे रुपये |