करनाल में ड्यूटी पर जा रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, करनाल। श्याम नगर के समीप शनिवार रात को साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे एक बुजुर्ग को कार चालक ने टक्कर मार दी और उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को दे दिया है। सिटी थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि श्रवण कुमार 62 वर्षीय साइकिल पर सवार होकर शनिवार रात को ड्यूटी पर जा रहा था।
वह एक कंपनी में नाइट ड्यूटी करता था। जब वह श्याम नगर के समीप पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। स्वजन का कहना है कि कार का नंबर पंजाब का था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी खंगाली जाएगी। |