search

ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेची, 74.50 लाख की ठगी का आरोप

cy520520 Yesterday 21:26 views 658
  

(सांकेतिक तस्वीर)



संवाद सहयोगी, दादरी। जारचा क्षेत्र के प्यावली में खसरा संख्या 669 को एक पक्ष ने किसी और की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद एक अन्य पक्ष के पांच लोगों से 74.50 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री कर दी।

इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की सूचना मिलने पर असली मालिक प्रतीक व राजेश ने काम रुकवा दिया। इसके बाद पांचों खरीदार संदीप कुमार, शुभम गोयल, पारूल गुप्ता, सुमन आहूजा और अलका को फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई। उन्होंने इस मामले में पुलिस आयुक्त से आरोपित बिहार निवासी एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।  

पुलिस का कहना है कि प्यावली निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिहार निवासी एक महिला ने प्यावली गांव में लगभग छह बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी जमीन मालिक खड़ा कर उस जमीन की रजिस्ट्री आठ जुलाई 2024 को अपने नाम करा ली।

इसके बाद उसी जमीन की 11 फरवरी 2026 को 74.50 लाख रुपये लेकर संदीप कुमार, शुभम गोयल, पारुल गुप्ता, सुमन आहुजा, अलका के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर दी। पीड़ित पक्ष जब जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो जमीन के असली मालिक मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया तब जाकर पीड़ित पक्ष को अपने साथ ठगी होने का पता चला।

पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पांच को नामित करते हुए मामले की शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों से की, जिनके आदेश पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी जारचा कैलाश नाथ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161825