search

गाजियाबाद में चांदनी मौत मामले में पति गिरफ्तार, 24 घंटे तक घर में रखी थी डेडबॉडी

deltin33 3 hour(s) ago views 996
  

पुलिस मामले की जांच कर रही है। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कालोनी में हुई चांदनी की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने चांदनी की मौत 15 फरवरी और 24 घंटे तक शव को कमरे में रखा रहने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।  

नवनीत विहार कॉलोनी निवासी चांदनी का शव 16 फरवरी को किराये के मकान में जमीन पर मिला था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और शरीर पर काफी खून लगा था। चांदनी की डेढ़ वर्षीय बेटी सीने से लिपटी हुई थी। मकान मालकिन पूनम ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया था। बकरा मकनपुर बिंद नालंदा बिहार निवासी चांदनी के पिता सुनील केवट ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, तीन ननद व छह बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका का आरोप था कि पति व ससुराल के अन्य लोग उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।  

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह आरोपित पति विपिन केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि चांदनी ने 15 फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

फंदे से उतारते समय वह जमीन गिर गई थी। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। खून देखकर वह घबरा गया और मौके से फरार हो गया था। 16 फरवरी को दोपहर तक उसका शव कमरे में रहा था। पुलिस ने आरोपित पति को कोर्ट में पेश कर दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475289