इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत बिजली विभाग ने कृषि कनेक्शन-2 योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत पूरे मार्च भर कृषि कनेक्शन दिया जाना हैं।
विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आइसी यादव ने मुजफ्फरपुर समेत सभी विद्युत अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है। उसके बाद विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने सभी बिजली अधिकारियों को इस बात की जानकारी देते हुए सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर कनेक्शन देने का आदेश दिया है।
इसके साथ किसानों को आनलाइन सुविधा एप से कृषि कनेक्शन का पहले अप्लाई करने कहा है। उन्होंने कहा कि मार्च तक बढ़ाने के पीछे छूटे हुए किसानों को कृषि कनेक्शन देना है। होली बाद शिविर लगाने को कहा गया है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा है कि नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के मुजफ्फरपुर सहित नौ सर्कल में कृषि फीडर के साथ कृषि कनेक्शन का काम चल रहा है।
मुजफ्फरपुर सर्कल के तीनों जिले मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी में 28000 आवेदन आए हैं। जिसमें 12000 किसानों को कनेक्शन मिल चुके। बचे हुए 16000 किसानों के आवेदनों की जांच कर जल्द कनेक्शन दिया जाएगा।
इसके लिए सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता को को सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बुधवार को शिविर लगाने को कहा गया है।
- मुजफ्फरपुर सर्कल के तीनों जिले मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी से आए 28000 आवेदन
- उत्तर बिहार के 12000 किसानों को मिले कनेक्शन
- शेष 16 हजार को मंगलवार, बुधवार को प्रखंडों में शिविर लगाकर देने का आदेश
- मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत बिजली विभाग ने कृषि कनेक्शन-2 योजना के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने लिखा पत्र
|
|