search

‘जीरो बजट-जीरो वेस्ट’ के साथ रोज फेस्ट संपन्न, मेयर बोले-चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में होंगे ऐसे कार्यक्रम

cy520520 3 hour(s) ago views 535
  

सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में तीन दिन चला रोज फेस्टिवल।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ‘जीरो बजट, जीरो वेस्ट’ थीम पर आयोजित 54वां स्वच्छ रोज फेस्टिवल रविवार को संपन्न हो गया। सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में तीन दिन चले फेस्ट में पुष्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समापन अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।

इस मौके पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां पर स्थानीय उभरते कलाकारों, प्रस्तोता और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का सशक्त मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर को स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के साथ-साथ सांस्कृतिक दृष्टि से भी आदर्श बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने कहा कि फेस्टिवल की सफलता शहरवासियों की उत्साही भागीदारी का प्रमाण है। उन्होंने नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन की योजना और क्रियान्वयन उत्कृष्ट रहा।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि यह फेस्टिवल निगम के अपने बजट से एक भी रुपया खर्च किए बिना आयोजित किया गया, जिससे यह एक अनूठा राजस्व सृजन मॉडल बनकर उभरा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नवाचारपूर्ण और सतत पहलें प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेह शासन को दर्शाती हैं।

मुख्य सचिव ने “जीरो वेस्ट” अवधारणा के सफल क्रियान्वयन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के प्रचार-प्रसार की भी सराहना की और कहा कि यह आयोजन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार आयोजन प्रबंधन के प्रति चंडीगढ़ की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161751