LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 294
मृतकों के फाइल फोटो। कासगंज के अमांपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, कासगंज। अमांपुर में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना के बाद एक ही परिवार के पांचों शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रशासन ने तीन एंबुलेंस के माध्यम से सभी शव जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह भिजवाए। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। पोस्टमार्टम गृह पर भी लोगों की भीड़ घटना की जानकारी लेने के लिए जुटी रही।
पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद पिता ने लगाई फांसी
बताया जाता है कि सत्यवीर ने अपनी पत्नी और दो पुत्रियों व एक पुत्र को विषाक्त पदार्थ देने के बाद स्वयं फांसी लगा ली। उसका शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और बच्चों के शव घर के भीतर पड़े थे। घटना के बाद जिलेभर में चर्चा का माहौल है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं जिनके चलते पूरा परिवार मौत के आगोश में समा गया।
बेल्डिंग का काम करता था सत्यवीर
मृतक सत्यवीर का परिवार पिछले पांच वर्षों से पेट्रोल पंप के सामने स्थित मकान में परिवार सहित रह रहा था। वह पेशे से बेल्डिंग का कार्य करता था। मकान के आगे उसकी दुकान थी, जबकि पीछे के हिस्से में परिवार निवास करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
घटना की टाइम लाइन
- 6:30 बजे: खिड़की से झांककर पहली बार शव देखे गए।
- 6:35 बजे: शव देखने वाले व्यक्ति ने मुहल्ले के लोगों को सूचना दी।
- 6:40 बजे: मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से झांककर पुष्टि की।
- 6:45 बजे: पुलिस को सूचना दी गई।
- 7:00 बजे: पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
- 7:20 बजे: कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गईं।
- 7:30 बजे: विभिन्न थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
- 8:00 बजे: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा मौके पर पहुंचीं।
- 8:45 बजे: शवों को कासगंज के लिए रवाना करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
- 8:50 बजे: पहली एंबुलेंस रवाना हुई।
- 9:05 बजे: दो अन्य एंबुलेंस एक साथ शवों को लेकर रवाना हुईं।
- 9:20 बजे: पहली एंबुलेंस जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंची।
- 9:35 बजे: शेष दोनों एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचीं।
- 10:00 बजे: उप महानिरीक्षक मौके पर पहुंचे।
- 11:30 बजे तक: पंचनामा भरने की कार्रवाई जारी
यह भी पढ़ें- कासगंज में 5 लोगों की सामूहिक मौत: क्या बाहर से कोई आया था? DIG ने बताया बंद कमरे का पूरा सच
यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड देने पहुंचे शख्स को घर में मिली 5 लाशें, अंदर का मंजर देख कांप गई रूह |
|