search

43 स्कूलों में RTE के तहत 199 सीट, 35 का हुआ आवंटन, दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू

Chikheang 3 hour(s) ago views 727
  



संवादसूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई के तहत विद्यालयों में बच्चों के दाखिले शुरू हो गए हैं। पहले चरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

पहले चरण के बाद कई विद्यालयों में सीट रिक्त हैं, तो कई में आवंटित दिखाई दे रही है। नगर के दो विद्यालयों में जहां छह-छह सीटें खाली हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 41 विद्यालयों में 187 सीटें हैं। ग्रामीण व नगर की 199 सीट में 164 सीट में दाखिले अभी होने हैं। पहले चरण में 35 सीटें भरी गई हैं।

दूसरे चरण का आवेदन शुरू

दरियाबाद में निजी विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में 41, जबकि कस्बे में श्रीमहावीर बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल व दरियाबाद पब्लिक स्कूल समेत दो हैं। इन विद्यालयों का आरटीई के तहत पंजीकरण हैं। कक्षा एक व प्री प्राइमरी संचालित करने वाले विद्यालयों में बच्चों को योजना के तहत दाखिला मिलेगा। पहले चरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब दूसरे चरण का आवेदन शुरू हो गया।

पहले चरण में यहां के 11 स्कूलों में 35 सीटें भरी गई हैं, जबकि 164 सीट दूसरे व तीसरे चरण के जरिए भरने का प्रयास है। पहले चरण में जो आवेदन करने से छूट गए थे, उन्हें दूसरे चरण में मौका मिला है। दरियाबाद के प्रिंस, डीपीएस और एलपीएस स्कूल में सभी सीटें फुल दर्शाई गई हैं।

प्री प्राइमरी के विद्यालय

दरियाबाद में प्री प्राइमरी के सात विद्यालय हैं। एक विद्यालय में 40 छात्र संख्या है, इसके सापेक्ष 10 सीटें आरटीई इन्टेक है। यह सभी सीट ऑनलाइन वेबसाइट पर आवंटित दिखाई दे रही हैं। इसी तरह प्री प्राइमरी संचालित करने वाले अन्य छह स्कूल और हैं। इनमें कई में सीट फुल दिख रही हैं।

दर्शाई गई कुल सीटों पर उठ रहे सवाल

जानकारी के अनुसार, प्री प्राइमरी व कक्षा एक में कुल छात्र संख्या के हिसाब से एडमिशन होना है। कुल छात्र संख्या के सापेक्ष 25 प्रतिशत छात्रों का दाखिला आरटीई के तहत निश्शुल्क होता है। लेकिन ज्यादा स्कूलों में कुल सीट ही दस से कम दर्शाई गई है। कहीं कहीं तो तीन, चार व छह संख्या है। इस संख्या को लेकर सवाल उठ रहे है, हालांकि अफसर चुप हैं।



\“दूसरे चरण का आवेदन शुरू है। पहले चरण में दाखिले हुए है। पात्रों को लाभ दिलाया जा रहा है। सभी प्रपत्र के साथ आवेदन करें। किसी भी प्रकार की समस्या पर अभिभावक संपर्क कर सकते हैं।\“- मनीराम वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी दरियाबाद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166141