search

जिगरी दोस्त के पिता का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे Shah Rukh Khan, 6 दिन बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत?

deltin33 3 hour(s) ago views 354
  

सलीम खान और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोले जैसी कई कल्ट क्लासिक हिंदी फिल्में लिखने वाले दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। माइनर ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या की वजह से उन्हें पिछले मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।  

अब खबर आ रही है कि सुपरस्टार सलमान खान के अजीज दोस्त और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाह रुख खान देर रात सलीम साहब का हाल पूछने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे हैं। साथ ही डॉक्टर ने भी स्क्रीनराइटर की हेल्थ पर जरूरी अपडेट दिया है।  
सलीम खान को देखने पहुंचे शाह रुख खान

सिनेमा जगत में शाह रुख खान और सलमान खान का याराना काफी मशहूर है। ऐसे में सलमान के पिता के जीवन की इस मुश्किल घड़ी में किंग खान अपनी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए नजर आएं और देर रात मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। एनडीटीवी की खबर के अनुसार शाह रुख ने अस्पताल पहुंचकर सलीम खान की तबीयत का जायजा लिया है। सलीम साहब के प्रति शाह रुख खान की ये चिंता साफ दर्शाती है कि वह उनका कितना आदर और सम्मान करते हैं।  

यह भी पढ़ें- वेंटिलेटर पर Salim Khan! पिता की हेल्थ अपडेट रिवील होने से क्या नाराज हुए बड़े बेटे Salman Khan?

  

इससे पहले कई मौके पर शाह रुख खान ने इस बात का खुलासा किया है कि अगर सलमान खान के पिता न होते तो शायद मुंबई में शाह रुख का कोई ठिकाना नहीं होता है। करियर के शुरुआती दौर में जब शाह रुख संघर्ष कर रहे थे, तब सलीम साहब ने उन्हें काफी सपोर्ट किया और अपने बच्चे की तरह ख्याल रखा।  

  

शायद यही कारण है जो सलमान खान और शाह रुख खान की दोस्ती का रिश्ता काफी गहरा है। ये दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे को अपनी फैमिली की तरह मानते हैं। ऐसे में अब सलमान के परिवार पर संकट आया है तो शाह रुख ने अपनी मौजूदगी से उनका साथ दिया है।  
अब कैसी है सलीम खान की तबीयत

लीलावती हॉस्पिटल की डॉक्टर जलील पारकार ने सलीम खान की सेहत पर बताया है- थोड़ा ब्रेन हैमरेज हुआ था। DSA नाम का एक प्रोसीजर किया गया। हालांकि, इसके लिए किसी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हट दिया जाएगा। उम्र को देखते हुए, ठीक होने में थोड़ा समय लगना तय है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।  

यह भी पढ़ें- सलमान के पिता Salim Khan की हेल्थ पर आया लेटेस्ट अपडेट, Battle of Galwan एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है हालत?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475136