पुलिस ने पुराना शाला थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। थाना पुराना शाला की पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी के साथ मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार किया है। एएसआइ मनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान रसूलपुर बेट डल्ला मोड़ पर मौजूद थे।
इस दौरान डल्ला की तरफ से मोटरसाइकिल सवार आता दिखा, जिसने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित लविश निवासी रसूलपुर बेट को काबू कर उसकी ओर से फेंका लिफाफा चेक किया तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन और 1800 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। |