search

शादी का झांसा देकर रिश्ते की बहन का एक साल तक शोषण, अब दूसरी शादी की तैयारी; न्याय के लिए भटकती अनाथ

LHC0088 3 hour(s) ago views 530
  

एआई तस्वीर



संवाद सहयोगी, विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के साथ एक युवक ने दिल्ली ले जाकर करीब एक वर्ष तक संबंध में एक साथ रहा। उसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। फिर किशोरी जब ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर भगा दिया।  

युवक द्वारा किसी अन्य जगह शादी करने की जानकारी पर किशोरी के घर पहुंची। किशोरी ने डायल 112 पुलिस टीम के साथ विगत 19 फरवरी को युवक के घर पहुंची मगर, युवक और उसके परिवार वालों ने किशोरी को रखने से साफ इंकार कर दिया।  
दिल्ली में दोनों ने शादी की

घटना के संबंध में किशोरी का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। मां भी नहीं है। उसे दिल्ली ले जाया गया था। युवक भी दिल्ली में रहता था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ने लगा।  

किशोरी के द्वारा शादी करने की बातें कही गई तो दोनों ने रजामंदी से पहले तो एक साथ एक कमरे में करीब एक वर्ष तक रहे। बाद में पता चला कि दोनों लंबे रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई-बहन भी लगते है।  

किशोरी का कहना है कि 8 जनवरी 2025 को दोनों ने दिल्ली में ही शादी भी रचा ली थी। अब, युवक व उसके घर वाले रखने से इनकार कर रहे हैं। आगामी 25 फरवरी को युवक की शादी होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां चल रही है।  
शादी के बीच पुलिस की एंट्री से सनसनी

युवक के घर किशोरी और डायल 112 पुलिस टीम की एंट्री ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। युवक का पूर्व में बताए जा रहे संबंध से साफ इनकार है। उसका कहना है कि उससे थोड़ी-बहुत चीजे हुई थी। मगर, रिश्ते की बातें सामने आने पर हम दूर हो गए और किशोरी किसी अन्य लड़के से बातचीत करने लगी थी।  

मामले को लेकर विभूतिपुर थाना में एक लिखित शिकायत कर किशोरी ने आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164008