search

थाईलैंड में फंसे ओडिशा के 4 श्रमिकों की घर वापसी, 2 को लाने का भी प्रयास जारी

deltin33 2026-2-22 11:26:48 views 1266
  



जागरण संवाददाता, अनुगुल। थाईलैंड में फंसे छह ओडिया श्रमिकों में से चार शनिवार को सुरक्षित ओडिशा लौट आए। राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से इनकी स्वदेश वापसी संभव हो सकी है, जबकि शेष दो श्रमिकों को लाने के लिए प्रयास जारी हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाईलैंड से छह ओडिया श्रमिकों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। ओडिया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत ओडिशा परिवार निदेशालय ने पूरे मामले की निगरानी की।

अधिकारियों ने बताया कि लौटने वालों में जयंत कुमार मल्लिक, हेमंत कुमार बेहरा, मनोरंजन साहू और बिजय कुमार स्वाईं शामिल हैं। दो अन्य श्रमिक वीजा संबंधी समस्याओं के कारण अभी भी थाईलैंड में हैं। उन्हें वापस लाने के लिए प्रक्रिया जारी है।


केंद्रपाड़ा और भद्रक जिलों के ये छह युवक अगस्त 2025 में एक प्लाईवुड कंपनी में काम करने के लिए थाईलैंड गए थे। वहां पहुंचने के बाद कंपनी के मालिक द्वारा वेतन भुगतान नहीं किए जाने का आरोप सामने आया। वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और वे वहीं फंस गए।

पीड़ित श्रमिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर सुरक्षित वापसी की अपील की थी। अपील पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली स्थित मुख्य निवास आयुक्त कार्यालय, ओडिशा परिवार निदेशालय, श्रम एवं कर्मचारी राज्य बीमा विभाग तथा केंद्रपाड़ा और भद्रक के जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया।

एक अधिकारी ने कहा कि संयुक्त प्रयासों के माध्यम से फंसे हुए चार युवकों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है। शेष दो को भी जल्द ही सुरक्षित लौटाया जाएगा। राज्य सरकार की इस त्वरित पहल से श्रमिकों के परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में IRS अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

यह भी पढ़ें- ओडिशा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में सब्जी तोड़ने गए महिला समेत दो लोगों को कुचला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131