search

मनाली हाईवे पर झलोगी टनल की अलाइनमेंट बदलेगी, 600 मीटर बढ़ेगी लंबाई; थलौट के पास बनेगा नया पोर्टल

cy520520 3 hour(s) ago views 866
  

मनाली हाईवे पर झलोगी में टनल की लंबाई बढ़ाई जाएगी। प्रतीकात्मक फोटो  



हंसराज सैनी, मंडी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के पंडोह-टकोली खंड की झलोगी सुरंग की अलाइनमेंट में बदलाव होगा। बरसात के दौरान पहाड़ दरकने से सुरंग के पोर्टल को हुए नुकसान के बाद विशेषज्ञों ने इसे पहाड़ के और अंदर की ओर शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। सुरंग की लंबाई करीब 600 मीटर बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में 1400 मीटर लंबी सुरंग अब लगभग दो किलोमीटर की हो जाएगी।
बरसात में हुआ था नुकसान

पिछले वर्ष मानसून में भारी वर्षा के कारण पहाड़ दरकने से सुरंग के पोर्टल सहित करीब 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे करीब आठ माह से आवाजाही पूरी तरह से बंद है।
जांच में क्या सामने आया

जांच में सामने आया कि मौजूदा अलाइनमेंट भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील बन चुकी है। बार-बार दरक रहे पहाड़ को देखते हुए स्थायी समाधान की जरूरत महसूस की गई।  
आस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ ने दिया सुझाव

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आस्ट्रेलिया के सिविल एवं भू-तकनीकी विशेषज्ञ डा. बिनेशियन होस ने सुरंग का निरीक्षण किया। उन्होंने विस्तृत तकनीकी अध्ययन के बाद सुझाव दिया कि सुरंग को अधिक स्थिर चट्टानी हिस्से की ओर मोड़ा जाए, जिससे भविष्य में भूस्खलन का खतरा कम हो सके।
थलौट के पास बनेगा नया पोर्टल

एनएचएआइ अगर विशेषज्ञ की रिपोर्ट के आधार पर नई अलाइनमेंट का प्रारूप तैयार करता है तो सुरंग का नया पोर्टल थलौट के पास बनेगा। पहाड़ के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा हुई है। सुरंग बंद होने से यहां डबललेन मार्ग से आवाजाही हो रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक सड़क विकास एवं विशेष सचिव वीके राजावत ने गत दिनों अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की समीक्षा की थी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।  
प्रति मीटर 20 लाख खर्च

मामले की गंभीरता को देखते हुए आस्ट्रेलिया के सिविल एवं भू-तकनीकी विशेषज्ञ डा. बिनेशियन होस की मदद लेने का निर्णय लिया गया था। सुरंग निर्माण में प्रति मीटर 20 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
क्या कहते हैं अधिकारी


आस्ट्रेलिया के सिविल एवं भू-तकनीकी विशेषज्ञ डा. बिनेशियन होस ने झलोगी सुरंग का निरीक्षण करने के बाद अलाइनमेंट में बदलाव का सुझाव दिया है। इससे सुरंग पहाड़ के अंदर की ओर शिफ्ट होगी, लंबाई भी करीब 600 मीटर बढ़ेगी।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक एनएचएआइ मंडी।


यह भी पढ़ें: हमीरपुर के मंदिर में कथित बाबा ने नाबालिग लड़कियों से की अश्लील हरकतें, रोते हुए बाहर आई पीड़िता
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161565