search

जसपुर में बाघ का हमला, चारा डालने गए किशोर की मौत; उत्तराखंड में चौथी घटना

cy520520 2026-2-22 10:56:26 views 685
  

पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने मार डाला। Concept



जागरण संवाददाता, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। पशुओं को चारा डालने गए किशोर को बाघ ने मार डाला। स्वजन ने जब उसकी चीख सुनी तो दौड़कर बाहर आए, लेकिन तब तक बाघ भाग चुका था। किशोर का शव घर के पास ही मिला।

यह इस वर्ष प्रदेश में बाघ के हमले में मौत की चौथी घटना है। ग्राम तीरथ नगर स्थित सुंदर नगर कालोनी निवासी किसान छिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू शनिवार को तीन बजे घर के बाहर पशुओं को चारा डालने गया था।

तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और घसीटकर ले गया। चीख सुन स्वजन बाहर निकले, लेकिन अमरीक नहीं मिला। खोजबीन के दौरान उसका शव कुछ दूरी पर पाया गया।

यह भी पढ़ें- कार्बेट में रोमांच की डबल डोज, बाघों के साथ ही लेपर्ड की चाल भी देख सकेंगे पर्यटक

यह भी पढ़ें- गौशाला के पशुओं का बाघ ने किया शिकार, पिछले तीन दिन में दो बार किया हमला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725