search

पाइपलाइन डालने के बाद सड़क बनाना भूला विभाग, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन; अफसरों के खिलाफ की नारेबाजी

LHC0088 3 hour(s) ago views 681
  

मोदीनगर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जागरण



जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में बेगमाबाद स्थित विष्णु विहार कॉलोनी में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क निर्माण नहीं कराई गई। जिसके चलते यहां रास्ता जर्जर हालत में है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, परेशान लोगों ने शनिवार को मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग उठाई।

मोदीनगर नगरपालिका की तरफ से विष्णु विहार कॉलोनी में डेढ़ साल पहले पानी की पाइपलाइन डाली थी। इसके लिए सड़क के बीच खोदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को जर्जर हाल में ही छोड़ दिया गया।
लोगों को हो रही परेशानी

बताया कि सड़क के बीच में मिट्टी फैली हुई हैं, जहां आए दिन कीचड़ हो जाता है। जगह-जगह गड्ढे भी हैं। ऐसे में कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से लोग घायल हो चुके हैं।

वहीं, गुस्साए लोगों ने शनिवार को मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन किया। कहा कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। हर बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस मौके पर गोपाल, ब्रह्मदत्त, मोहित, मुकेश, लोकेश, नरेश, शिवम आदि उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163939