search

JEE Mains 2026: जेईई मेन सेशन 2 के लिए 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का मौका, इन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में सुधार

deltin33 3 hour(s) ago views 347
  

JEE Main Session 2



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन 2026 सेशन 2 एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है।
करेक्शन डेट्स भी घोषित

ऐसे स्टूडेंट्स जिनसे फॉर्म भरने में गलती हो गई है उनके लिए एनटीए की ओर से करेक्शन डेट्स का एलान कर दिया गया है। छात्र 27 से लेकर 28 फरवरी रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक फॉर्म में संशोधन कर पाएंगे। करेक्शन करते टाइम स्टूडेंट्स निर्धारित फीस का भुगतान अवश्य करें।
एप्लीकेशन प्रॉसेस

ऐसे छात्र जिनकी सेशन 1 परीक्षा में कम रैंक आई है वे सेशन 2 के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है-

  • जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Registration for JEE(Main)-2026 [Session-II] is LIVE! पर क्लिक करें।
  • अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
JEE Main 2026 Session 2 Application Form
कितनी लगेगी फीस

जेईई मेन के लिए कैटेगरी एवं प्रोग्राम के अनुसार अलग-अलग फीस तय की गई है। आप नीचे इमेज से वर्ग एवं प्रोग्राम के अनुसार फीस चेक कर सकते हैं-

  
परीक्षा अप्रैल में होगी आयोजित

सेशन 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व एवं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Army Agniveer 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए 8th से लेकर 12th तक कर सकते हैं अप्लाई, जल्द भरें फॉर्म
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475013