search

रमणरेती आश्रम में महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: श्रद्धालु के कुंडल खींचकर घूंघट में भागी चोरनी को दौड़ाया, सीओ श्वेता वर्मा ने दबोचा

cy520520 3 hour(s) ago views 194
  

पुलिस गिरफ्त में महिला।



जागरण संवाददाता, मथुरा। रमणरेती आश्रम में होली के रंगों के बीच श्रद्धालुओं के कान के कुंडल और जंजीर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। भीड़ में सादा वर्दी में तैनात दो महिला पुलिस कर्मियों ने गिरोह की घूंघट वाली एक महिला को दबोच लिया है, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गई।

पकड़ी गई महिला हाथरस की रहने वाली है। उसके साथ आधा दर्जन महिलाएं भीड़ में वारदात को अंजाम देने आई थी। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
रमणरेती आश्रम में महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश

कान्हा की धार्मिक नगरी में होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर कई दिनों चलने वाले होली उत्सव को लेकर जहां चोरों ने वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली है, वहीं पुलिस ने भी पहले से तैयारी करके चुनौती को स्वीकार लिया है।
एसएसपी ने पहले से कर ली थी तैयारी

एसएसपी श्लोक कुमार ने महावन में रमणरेती आश्रम में होली के रंगों के बीच सादा वर्दी में दो दर्जन महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की थी, जो श्रद्धालुओं के बीच में चोरों की गतिविधियों में नजर रखे थे। शनिवार को रमणरेती आश्रम में होली के रंगों के बीच श्रद्धालु के कान के कुंडल खींचकर घूंघट में भागी एक महिला को सादा वर्दी में खड़ी दो महिला पुलिस कर्मी विक्सी राजपूत और नीतू ने दौड़ा लिया।
भीड़ में घुसी थी आधा दर्जन महिलाए, अन्य की तलाश जारी

गेट के पास खड़ी महावन सीओ श्वेता वर्मा ने उसे दबोच लिया। उसने महिला ने अपना नाम मंजू उर्फ मिथलेश निवासी नगला चौबे थाना हाथरस गेट जिला हाथरस बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका छह महिलाओं का गिरोह है। वह टेंपो से सुबह मथुरा आती हैं।
गिरोह में ये महिलाएं शामिल

होली की भीड़ को देखते हुए उन्होंने महावन के रमणरेती, बरसाना में लड्डू और लठामार होली के साथ वृंदावन और मथुरा में भीड़ का फायदा उठाकर महिला श्रद्धालओं के कुंडल और जंजीर चोरी करने की योजना बनाई थी। उनके गिरोह में आगरा के सैंया की मीना कुशवाह, अलीगढ़ बल्ला की चंदा, उनकी बहू उर्मिला, चंदा की बहन आगरा निवासी राधा और जलेसर शेरगंज गली निवासी रजिया शामिल हैं।

सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला चोर गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



पूर्व में सामने आया है कि महिला चोर गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। इसको लेकर इस बार अलग से तैयारी की गई है। महावन में एक को पकड़ने में सफलता मिली है। बरसाना में भी महिला पुलिस की टीमें इसी तरह से सक्रिय रहेंगी।
-

श्लोक कुमार, एसएसपी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161502