search

JNU में सात छात्रों पर लगाया जुर्माना, भोजन का दुरुपयोग करने पर हॉस्टल प्रशासन ने लिया एक्शन

Chikheang 2026-2-22 07:56:34 views 901
  

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कोयना हॉस्टल प्रशासन ने मेस भोजन के कथित दुरुपयोग के मामले में सात छात्रों पर जुर्माना लगाया है।

हॉस्टल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुछ छात्र अपने आवंटित भोजन को अन्य व्यक्तियों को स्थानांतरित या बेच रहे थे, जो हॉस्टल मैनुअल की धारा 3.6.4 का उल्लंघन है।
प्रशासन ने दी चेतावनी

वहीं, नियमों में स्पष्ट है कि किसी अन्य छात्र की जगह भोजन करना या डाइट रजिस्टर में उसकी ओर से हस्ताक्षर करना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें एफआइआर दर्ज करना भी शामिल है।
जांच में पाए गए दोषी

जानकारी के अनुसार, जांच में दोषी पाए गए सात छात्रों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें सात दिन के भीतर राशि हॉस्टल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- JNU में दलितों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर छात्रों ने कुलगुरु का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग तेज

नोटिस में सभी निवासियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई है और भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244