search

रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव: एक युवक को कुचला, 3 महिलाओं को किया घायल

cy520520 3 hour(s) ago views 464
  



संवाद सूत्र, जागरण रांची। इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी पतराटोली गांव स्थित जलेबिया जंगल में शनिवार को एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में एक युवक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में 25 वर्षीय रौशन केरकेट्टा की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं जंगल में पत्ता चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया। जान बचाकर भागने के क्रम में मांगी उरांव, सावित्री केरकेट्टा (पति मुन्ना केरकेट्टा) और 15 वर्षीय रितिका गिर पड़ीं और हाथी की चपेट में आकर घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिलाओं पर हमले के बाद गांव में यह अफवाह फैल गई कि एक छोटी बच्ची जंगल में फंस गई है। बच्ची को बचाने और हाथी की लोकेशन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच हाथी ने रौशन केरकेट्टा को घेर लिया और उसे पैरों से कुचल दिया।

इस हमले में युवक के हाथ और पैर बुरी तरह टूट गए हैं। हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रभारी वनपाल ने कहा कि प्रभावितों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा।

वन विभाग की टीम ने चोंगा से जंगली हाथी की निकलने की दिशा और जंगल के इर्द गिर्द नही जाने की अपील करती रही। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी वनपाल राहुल महली के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास जारी है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अभी जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161409