search

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने लिया यू-टर्न, 28 फरवरी को ही होगा चुनाव

Chikheang Yesterday 23:55 views 731
  

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को ही होगा। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने फोन पर बताया कि चुनाव स्थगित होने की सूचना पर प्रत्याशी मिलने आए थे।

प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करने का वादा किया है। प्रत्याशियों के आग्रह पर 28 फरवरी को ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।  

विश्वविद्यालय के डीन को इस संबंध में पत्र जारी करने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि कुलपति के निर्णय के अनुसार ही 28 फरवरी को चुनाव होगा। इस संबंध में डीन के स्तर पर पत्र जारी किया जाएगा।

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर देर रात तक शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पटना साइंस कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान विभागाध्यक्ष से मारपीट के बाद शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया, इसके बाद चुनाव स्थगित करने का विश्वविद्यालय की ओर पत्र जारी कर दिया गया।

इसके पीछे पिछले दो-तीन दिनों में लगातार छात्र संगठनों के अमर्यादित व्यवहार को कारण बताया गया। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार पासवान और फिर कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने पूर्व निर्धारित तिथि 28 फरवरी को ही चुनाव कराने की बात कही। हालांकि, देर रात तक इस बारे में पत्र जारी नहीं हो सका था।
शाम 7.48 बजे में जारी किया गया चुनाव स्थगित करने का पत्र

पटना विश्वविद्यालय संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण (डीन) प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने शाम 7.48 बजे पत्र जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विगत कुछ दिनों में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुईं।

18 फरवरी को पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक गुट द्वारा बिना अनुमति अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। साथ बैनर पोस्टर का प्रयोग, महंगे चार पहिया वाहनों का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व ही प्रचार शुरू किया गया।

साथ ही शनिवार को पटना साइंस कॉलेज में कक्षा में घुसकर छात्रों द्वारा शिक्षकों व पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। छात्रसंघ चुनाव अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
शिक्षकों ने चुनाव में शामिल होने से किया इनकार

पटना साइंस कॉलेज में कक्षा में घुसकर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ ने विरोध किया और घटना की निंदा की।

शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव प्रो. शेखर के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला और चुनाव में शामिल होने से इनकार कर दिया। संघ के सचिव प्रो. शेखर ने कहा कि अगर दोषी छात्रों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कोई भी शिक्षक शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव स्थगित, साइंस कॉलेज की घटना के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165820