search

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर मुख्यमंत्री धामी का जोर

cy520520 Yesterday 23:56 views 882
  

अर्धकुंभ के कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तैयारियों को गति दे दी है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अर्धकुंभ मेला-2027 की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाला अर्धकुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस महाआयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता से कोई समझौता नहीं होगा।

अधिकारियों को कुंभ मेले से संबंधित कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

सभी कार्य अक्टूबर तक पूर्ण हो जाने चाहिए। मेले के लिए सभी प्रमुख स्थायी कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा अस्थायी कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर उन्हें भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।

जोन एवं सेक्टर स्तर पर की जाने वाली तैयारियों को तय लक्ष्यों और समयसीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की मानिटरिंग के लिए थर्ड पार्टी आडिट भी कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में किया अर्धकुंभ कार्यों का शिलान्यास, लागत 234.55 करोड़

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, बनेगा 10,000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161352