search

दिल्ली में मासूम की हत्या: मौसी गिरफ्तार, डिप्रेशन में उठाया था खौफनाक कदम; पुलिस कर रही मानसिक स्थिति की पड़ताल

Chikheang Yesterday 22:57 views 470
  

मुखर्जी नगर के एसएफएस फलैट्स के पास पार्क में मासूम की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बच्चे की मौसी को गिरफ्तार कर लिया है।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुखर्जी नगर के एसएफएस फलैट्स के पास पार्क में मासूम की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बच्चे की मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। पौने दो वर्षीय बच्चे की हत्या के बाद आरोपित युवती पार्क में ही बेसुध अवस्था में मिली थी। बाद में युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, शनिवार को अस्पताल से छुट्टी के के बाद पुलिस ने आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया है कि युवती मानसिक तौर पर परेशान है और जीवन के प्रति निराशा के भाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, युवती जीना नहीं चाहती थी। उसने यह सोच कर बच्चे का गला घोंट दिया कि उसे फांसी हो जाएगी। ला ग्रेजुएट युवती उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था, 2021 के बाद उसने इलाज नहीं लिया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्चे की हत्या के आरोप में अजरा (30) को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर बच्चे का शव स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

2021 तक उसका डिप्रेशन का इलाज चला है, इसके बाद उसने इलाज नहीं लिया। परिवार के लोगों ने 2021 में लिये गए इलाज की पर्ची दिखाई है। अजरा के पिता ट्रांसपोर्टर हैं और परिवार अच्छा पढ़ा-लिखा है। अजरा खुद एलएलबी हैं और उसकी छोटी बहन एलएलएम हैं। अजरा ने कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अजरा मानसिक व अन्य कारणों के चलते अवसाद में है, इसी कारण वह जीना नहीं चाहती थी। उसे लगा कि बच्चे की हत्या के बाद जेल चली जाएगी और उसे फांसी हो जाएगी। उसने बपचन की कुछ घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया है।

पुलिस का मानना है कि उसने इसी मंशा से उसने शायद यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की गई है, रंजिश या साजिश जैसी बात से परिवार इन्कार कर रहा है। बाबू जगजीवन राम अस्पताल में मीडिया के लोगों ने बच्चे के स्वजन से बात करने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर मुखर्जी नगर के एसएफएस फ्लैट्स के पास पार्क में आरोपित युवती की गोद में उसकी छोटी बहन का बेटा बेहोशी की हालत में लोगों ने देखा। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवती बच्चे को पार्क में घुमाने के लिए घर से लाई थी। बच्चे की मां उजमा तीन-चार दिन पहले मायके आई थीं। उजमा ओल्ड सीलमपुर के कांति नगर में रहती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में रिश्तों का कत्ल! मुखर्जी नगर में दो साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या, मौसी पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कर्ज चुकाने के लिए भांजे ने की मौसी की निर्मम हत्या, दोस्त भी गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165820