search

IND vs SA Head To Head: भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा है भारी? टी20 के आंकड़े आपको कर देंगे हैरान

Chikheang Yesterday 22:57 views 519
  

भारत-साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में एक-दूसरे का सामना रविवार को करेंगी। साउथ अफ्रीका पर टी20 इंटरनेशनल में भारत का दबदबा रहा है। अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद ये पहला मौका होगा, जब ये दोनों विश्व कप में सामना करेंगी।

2024 के उस फाइनल को साउथ अफ्रीका अब तक नहीं भूल पाई होगी क्योंकि वो मैच एक समय पर उनके हाथों में था। हाालंकि, टीम इंडिया ने प्रोटीज को हराया था और ट्रॉफी उठाई थी। उस बार भी ये दोनों टीमें अपराजित फाइनल में पहुंची थी और इस बार भी ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में बाजी मारी है। इसके अलावा एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। इस आंकड़ों को देखें, तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है।
नॉकआउट में भारत-साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

अगर नॉकआउट मुकाबलों की बात करें, तो यहां पर अब तक साउथ अफ्रीका एक भी बार भारत को नहीं हरा सका है। इन दोनों टीमों के बीच दो बार नॉकआउट मुकाबला खेला गया है और दोनों बार भारत ने जीत हासिल की है। ये दोनों टीमें 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भिड़ी थी और भारत ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2024 का ऐतिहासिक फाइनल भला ही कौन भूल सकता है।
हाल में कैसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

भारत और साउथ अफ्रीका के हालिया फॉर्म पर नजर डालें, तो दोनों ही टीमें बहुत ही खतरनाक दिखाई दे रही हैं। भारत ने अपने पिछले 5 टी20 मैचों में से पांचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले 5 टी20 मैच में से 4 में जीत हासिल की है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, मार्को जैंसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला रद होने के बाद किस टीम को मिला फायदा? सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण

यह भी पढ़ें- सुपर-8 में ICC के नियम से सहमत नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, प्री-सीडिंग को लेकर क्या बोले सूर्या?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165820