search

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने PhD में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, नोट कर लें ये डेट

LHC0088 Yesterday 21:56 views 1119
  

गोरखपुर विश्वविद्यालय  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध पात्रता परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। पहले आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने वाली थी, लेकिन विद्यार्थियों के व्यापक अनुरोध और हितों को ध्यान में रखते हुए अब अंतिम तिथि 25 फरवरी कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.dduguadmission.in पर जाकर अपना पंजीकरण और आवेदन पत्र पूर्ण कर सकते हैं। वर्ष 2025 अथवा उससे पूर्व परास्नातक उपाधि प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस सत्र में कुल 866 फुलटाइम और 55 पार्टटाइम सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत 90 सीटों पर भी शोध कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। पहली बार इंजीनियरिंग और फार्मेसी सहित 15 विषयों में स्ववित्तपोषित योजना के तहत पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

स्ववित्तपोषित योजना में इंजीनियरिंग संकाय के लिए 28 और फार्मेसी के लिए नौ सीटें निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163750