search

MP: दुर्घटना में घायल छात्रा ने दिखाया जज्बा, स्ट्रेचर पर आई और बेड पर लेटकर दिया 10वीं का पेपर

LHC0088 2026-2-21 21:27:00 views 1258
  

कार में लेट कर परीक्षा देने पहुंची छात्रा स्वधा। (वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। गत दिनों हुई दुर्घटना में रीड़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के बावजूद खरगोन शहर की स्वधा वर्मा ने हिम्मत नहीं हारी। सेंट्रल स्कूल में कक्षा 10वीं छात्रा स्वधा वर्मा शनिवार को कार में लेटकर स्कूल पहुंची। परिसर से स्कूल भवन तक उसे परिजन स्ट्रेचर पर ले गए और शाला प्रबंधन ने विशेष कक्ष में बेड पर उसकी व्यवस्था की। स्वधा ने बेड पर लेटकर ही प्रश्नपत्र हल किया। स्वधा के इस जज्बे की सबने सराहना की।
स्कूटी से गिर गई थी

शहर में रहने वाले अमित वर्मा ने बताया कि वे डायवर्जन रोड स्थित हरमन कालोनी में रहते हैं। गत दिनों उनकी बेटी स्वधा स्कूटी से गिर गई थी और इस दुर्घटना में उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल स्वधा वहीं भर्ती है।

यह भी पढ़ें- धार में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
स्कूल ने किया विशेष इंतजाम

शनिवार को उसका पेपर था और उसने पूरे आत्मविश्वास से पेपर देने की बात कही। इस पर उसे स्कूल लेकर आए, यहां स्कूल प्रबंधन से उसके लिए बेड की मांग की थी। प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सहयोग किया और उसके लिए अलग कमरे में बेड लगाया, जिस पर लेटकर उसने अपना पेपर हल किया। स्वधा ने शनिवार को अंग्रेजी का पर्चा दिया और प्रसन्नता भी जताई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126