search

औरैया में बाड़े में 24 भेड़ों की धारदार हथियार से हत्या, दहशत में पशुपालक

deltin33 3 hour(s) ago views 783
  

बाड़े में मृत और घायल भेड़ोंको देखती पुलिस। जागरण  



संवाद सूत्र, सहायल(औरैया)। नवी मोहन गांव में शुक्रवार देर रात किसी ने बाड़े में घुसकर 24 भेड़ों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अन्य पर प्रहार कर घायल कर दिया। शनिवार सुबह पहुंचे पशुपालक ने घटना पता लगने पर यूपी-112 पर सूचना दी। सहायल थाने से पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए छानबीन की। घायल भेड़ों का उपचार पशु चिकित्सकों ने किया। पशु क्रूरता को देखकर ग्रामीण व अन्य पशुपालक दहशत में नजर आए।

पशुपालक राम लखन ने बताया कि बाड़े से कुछ दूर पर उनका घर है। रोज की तरह वह भेड़ों का चारा देने के बाद घर चले गए। बाड़े में कुल 70 भेड़ें थीं। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें देखने गया तो 24 मृत मिली। किसी ने धारदार हथियार से उन्हें मार डाला था। जबकि, 15 के करीब घायल मिलीं। जानकारी होने पर घटनास्थल पर सहायल थानाध्यक्ष विनोद राजपूत, दारोगा राजीव सिंह और लेखपाल पवन दीक्षित पहुंचे। वहीं घायल भेड़ों के इलाज में पशु चिकित्सक जुट गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।

घटना को देखते हुए गांव के ही कुछ अन्य पशुपालकों से पूछताछ की गई। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा भी रही। फिलहाल, पुलिस का मानना है कि किसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष विनोद राजपूत ने बताया मामले की जांच से की जा रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भेड़ों की मौत के पीछे की वजह पता लग सकेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474798