search

ये महिला बनी दुनिया की सबसे अमीर इंसान, Elon Musk से 100000 गुना ज्यादा पैसा? जानिए आखिर क्या है सच्चाई

Chikheang 3 hour(s) ago views 126
  

ये महिला बनी दुनिया की सबसे अमीर इंसान, Elon Musk से 100000 गुना ज्यादा पैसा? जानिए आखिर क्या है सच्चाई



नई दिल्ली। एलन मस्क निस्संदेह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और संभावित रूप से खरबपति बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $845 बिलियन तक बढ़ने के कुछ सप्ताह बाद, एक ऐसी महिला की एंट्री होती है, जो उनसे ज्यादा अमीर बन जाती है।

इस महिला का नाम है सोफी डाउनिंग। उनकी उम्र मात्र 29 साल है। वह नॉटिंघम की रहने वाली हैं। वह एक झटके में एलन मस्क से भी अमीर बन गई। उनकी संपत्ति एलन मस्क से लगभग 100,000 गुना अधिक है। लेकिन एक उनकी यह संपत्ति किसी काम की नहीं। क्योंकि वह इसे सिर्फ दो चोजों कॉफी और क्वासों (Croissant) पर ही खर्च कर सकती है।
£63 क्वाड्रिलियन की मालिक हो गईं सोफी डाउनिंग

20 वर्षीय सोफी डाउनिंग के पास £63 क्वाड्रिलियन है। इतना पैसा पृथ्वी पर किसी के पास नहीं। हालांकि, इनका यह पैसा मात्र एक कूपन के रूप में दर्ज है। दरअसल, उन्हें क्रिसमस गिफ्ट में एक वाउचर मिला था। इसे 200 डिग्रीज कॉफी शॉप ने दिया था। उन्हें लगा था कि इस वाउचर में सिर्फ 10 पाउंड हैं। लेकिन जब 12 फरवरी 2026 को उन्होंने एक मैचा लट्टे खरीदने के लिए इसे इस्तेमाल किया, तो कैशियर मशीन पर बैलेंस दिखा - 63 क्वाड्रिलियन पाउंड (यानी 63 के पीछे 15 जीरो)!
क्या सच में एनल मस्क से अमीर हैं डाउनिंग?

डाउनिंग के वाउचर में जो रकम दिख रही है वह इतनी इतनी बड़ी है कि आप गिनती भी नहीं कर पाओगे। ये रकम एलन मस्क की दौलत से लगभग 1 लाख गुना ज्यादा है। दुनिया की पूरी इकोनॉमी से भी 670 गुना ज्यादा! लेकिन असल में ये पैसा नहीं है। ये सिर्फ कॉफी शॉप के सिस्टम में एक गड़बड़ी (ग्लिच) की वजह से दिख रहा है। शायद गलत बारकोड स्कैन हो गया था।

सोफी ने दोबारा 17 फरवरी को चेक किया, तो बैलेंस वैसा ही था। वे हंसते हुए कहती हैं कि वे मजाक नहीं करना चाहतीं और सारी शेल्फ साफ नहीं करेंगी। ये पैसा सिर्फ उसी कॉफी शॉप में खर्च हो सकता है - कॉफी, क्रोइसेंट या बेकरी चीजों पर। असल जिंदगी में वे उतनी ही अमीर हैं जितनी पहले थीं!

कुल मिलाकर यह कहना गलत होगा कि सोफी डाउनिंग एलन मस्क से भी अमीर बन गई। भले ही उनके पास इतना पैसा है लेकिन वह इसे सिर्फ कॉफी पीने पर ही खर्च कर सकती है। और वाउचर पर इतनी बड़ी रकम की एंट्री गलती से हुई है। यह कोई सच में पैसा भी नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हैं सोफी डाउनिंग

भले ही यह एक मजेदार किस्सा है। लेकिन यह इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है। इस कहानी के वायरल होने के साथ यह भी वायरल है कि सोफी डाउनिंग दुनिया की सबसे अमीर इंसान बन गई हैं, जो टेक्निकली सही नहीं है। यानी उनके पास इतनी दौलत है ही नहीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ लेकिन आकर्षक उदाहरण है कि कैसे तकनीक बेतुके परिणाम दे सकती है। कागज पर, सोफी जीवित किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में कहीं अधिक अमीर है। यह संख्या इतनी बड़ी है कि इसने हर किसी का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया उनके “कॉफी साम्राज्य“ के बारे में चुटकुलों और मीम्स से भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Share Market Outlook: ट्रंप टैरिफ के खिलाफ फैसले के बाद गिफ्ट निफ्टी में भारी उछाल, सोमवार को भागेगा बाजार?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165701