search

जम्मू-कश्मीर में अप्रैल 2026 में होगा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, भारत निर्वाचन आयोग ने की तैयारी

Chikheang 4 hour(s) ago views 1000
  

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर समेत 17 राज्यों और 5 संघ शासित प्रदेशों को पत्र लिखा।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश में भी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) होगा। भारत निर्वाचन आयोग जम्मू कश्मीर में अप्रैल 2026 में एसआइआर की प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर समेत देश के 17 राज्यों और पांच संघ शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एसआइआर से संबधित सभी तैयारियों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए एक पत्र लिखा है।

इस पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया है कि बताए गए राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में एसआइआर अप्रैल 2026 में शुरु होने की उम्मीद है,इसलिए संबधित तैयारियों को पूरा किया जाए। एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अद्यत बनाते हुए उन्हें पूरी तरह त्रुटिहीन बनाना है।

यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि निर्वाचन आयोग ने एसआइआर की प्रक्रिया को सबसे पहले गत वर्ष बिहार में शुरु किया था। अप्रैल 2026 में यह प्रक्रिया आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादर और नागर हवेली, दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड में होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165722