search

कानपुर में नौकरी के नाम पर 81.60 लाख की धोखाधड़ी की, इनामिया शातिर लखनऊ से गिरफ्तार

deltin33 4 hour(s) ago views 452
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। पुलिस ने नौकरी के नाम पर 81.60 लाख हड़पने वाले 25 हजार के इनामिया शातिर सतनाम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

आरोपित के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने कई वर्ष पहले कई लोगों की नगर निगम में नौकरी लगवाने के लिए आरोपित को रकम सौंपी थी।

पीड़ित के मांगने के बाद भी शातिर ने रकम वापसी नहीं की और फरार हो गया।जिसके बाद शातिर के खिलाफ इनाम घोषित किया गया।

नौबस्ता के पशुपति नगर निवासी ए के बाजपेई ने वर्ष 2023 में आइआइटी देवी सहाय नगर निवासी सतनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बताया था कि सतनाम ने उन्हें वर्ष 2020 के दौरान सरकार में अच्छी पैठ का हवाला देकर नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

उसकी बात का विश्वाश कर उन्होंने कई युवाओं की नौकरी के लिए उसे 81.60 लाख रुपए दिए। जिस पर शातिर ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी मुहैया कराए जो बाद में फर्जी निकले।

इसके बाद उन्होंने पैसे वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा।जब उन्होंने सख्ती की तो आरोपित फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी लेकिन आरोपित का सुराग नहीं लग रहा था।जिसके बाद आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

कल्याणपुर पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से आरोपित सतनाम सिंह को लखनऊ के जानकी पुरम से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि शातिर के खिलाफ पहले से कई मुकदमे पंजीकृत है।और शातिर अंतरराज्यीय ठग है उसने कुशीनगर में भी इसी तरह से ठगी को अंजाम दिया था।कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शातिर को गिरफ्तार किया गया है,जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474675