search

PM Kisan 22nd Installment Date: तारीख का खुलासा कब! 2-2 हजार इस दिन हो सकते हैं क्रेडिट; चेक करें स्टेटस

deltin33 4 hour(s) ago views 841
  

PM Kisan 22nd Installment Date: तारीख का खुलासा कब! 2-2 हजार इस दिन हो सकते हैं क्रेडिट; चेक करें स्टेटस



नई दिल्ली। PM Kisan Yojana (22वीं किस्त की डेट, 22nd Kist Kab Ayegi) 22nd Installment Date: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार करते-करते जनवरी बीत गई। अब फरवरी का महीना भी बीतने वाला है। किसानों के मन में एख ही सवाल है कि आखिर यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?

केंद्र सरकार ने 22वीं किस्त की तारीख (PM Kisan Yojana 22 Vi Kist Ki Tarikh) का भी एलान नहीं किया है। तारीख का एलान होते ही इंतजार की घड़ी खत्म हो जाएगी। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ ऐसी तारीखों का दावा किया जा रहा है जिसमें पीएम किसान योजना की किस्त भेजी जा सकती है।
किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? (PM kisaan kee 22veen kist kab aaegee)

देश के करोड़ों किसानों को खुश करने वाली तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। हालांकि, कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त 24 फरवरी को आ सकती है। लेकिन यह कोई आधिकारिक तारीख नहीं है।

कृषि मंत्रालय ने 22वीं किस्त के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे यह तारीख सिर्फ अनुमानित है। कहा यह भी जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खाते में 22वीं किस्त भेजी जा सकती है। हालांकि, यह भी अनुमानित है, क्योंकि सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
कैसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस? (PM Kisan Yojana Ka Status Check Karen)

स्टेप 1: PM-Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद Farmer’s Corner लिंक पर जाएं।

स्टेप 3: Know Your Status टैब चुनें।

स्टेप 4: स्टेटस चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।

स्टेप 5: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।

स्टेप 6: पोर्टल पर OTP डालें और 22वीं इंस्टॉलमेंट का स्टेटस चेक करें।

PM किसान एप्लीकेंट्स को फायदा पाने के लिए एलिजिबल किसान बनने के लिए पेंडिंग फॉर्मैलिटीज पूरी करनी होंगी। इसमें आधार कार्ड लिंक करना, पैन कार्ड वेरिफिकेशन या बैंक अकाउंट की दिक्कतों को ठीक करना शामिल है, क्योंकि पेंडिंग स्टेटस का मतलब है कि एप्लीकेशन प्रोसेस अधूरा है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: लिस्ट से नाम गायब, तो अटक जाएगी 22वीं किस्त; ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम है या नहीं
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474627