search

पंजाब के मोगा में टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल

LHC0088 3 hour(s) ago views 870
  

कैप्शन: हादसे के बाद व्यक्ति का इलाज करते डॉक्टर (जागरण)



संवाद सहयोगी, मोगा। जिले के गांव चडीक में शनिवार को सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को चपेट में ले लिया हादसा इतना भयंकर था की मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर घायल होने समेत लहूलुहान हो गया जिसको तुरंत इलाज के लिए परिवार के लोग सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर और स्टाफ ने जांच पड़ताल करते हुए व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वही एक युवक घायल हो गया।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुलवंत सिंह निवासी चडीक लेंटर के लिए सरिया बांधने का काम करता था।वह शनिवार को सुबह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साथी विशाल सिंह के साथ काम के लिए जा रहा था कि गांव चडीक में ही एक तेज रफ्तार टिप्पर ने कुलवंत सिंह के मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भयंकर था की मोटरसाइकिल के क्षतिग्रस्त होने कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल विशाल सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है यही नहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक और परिचालक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163442