पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ होगा सीडीएस का स्वागत. Jagran
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। अनिल चौहान (चीफ आफ डिफेंस स्टाफ) आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 9:45 पर सीडीएस हेलीकाप्टर से चौरास परिसर में पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीडीएस विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरक सत्रों में प्रतिभाग करेंगे। सीडीएस अनिल चौहान सेंट्रल लाइब्रेरी का उद्घाटन, रणभूमि दर्शन पुस्तक का विमोचन करेंगे सामरिक सोच व राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद भी करेंगे और युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके स्वागत के लिए चौरास परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आ रहा है। प्रशासन और विश्वविद्यालय परिवार इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर उत्साहित है। माना जा रहा है कि सीडीएस का यह दौरा छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
यह भी पढ़ें- \“जीत केवल बयानबाजी से नहीं होती\“, सीडीएस अनिल चौहान ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें- वैश्विक व्यवस्था में मित्र-शत्रु की पहचान कठिन, भारत को स्वतंत्र रहना होगा- सीडीएस अनिल चौहान
यह भी पढ़ें- 21 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगे सीडीएस अनिल चौहान, इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग |